pub-1657030687483830

जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 3 फरवरी से आज 12 स्थलों पर लगेंगे शिविर

Posted on

February 3, 2024

by india Khabar 24

राजस्व संबंधित समस्याओं का किया जाएगा निराकरण


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा //छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सभी राजस्व निरीक्षण मण्डल विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में कोरबा तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. कोरबा में गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैण्ड, दादर खुर्द के सामुदायिक भवन रामजानकी मंदिर के पास, कोरबा ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन पंडरीपानी, पाड़ीमार अंतर्गत सेक्टर 05 हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन बाल्को, करतला तहसील अंतर्गत रा.नि.मं. करतला में ग्राम पंचायत भवन करतला, ग्राम पंचायत भवन नोनबिर्रा, भैंसमा तहसील अंतर्गत भैंसमा में भारत भवन भैंसमा, पसरखेत में ग्राम पंचायत भवन पसरखेत, बरपाली जिल्गा में ग्राम पंचायत भवन बरपाली, तहसील अजगरबहार अंतर्गत अजगरबहार ग्राम पंचायत भवन, बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली और ग्राम पंचायत भवन कोथारी में 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही के अलावा खसरा, बी-1, नक्शा, नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन, भू-अभिलेख की त्रुटियां संबंधित प्रकरणों का निवारण किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी लोगों से इस जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने जिला कार्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का किया शुभारंभ

Posted on

February 3, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top