pub-1657030687483830

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने जिला कार्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का किया शुभारंभ

Posted on

February 3, 2024

by india Khabar 24


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट


कोरबा //छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित सभाकक्ष का पूजा अर्चना व रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी व मां भगवती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर नमन किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवनिर्मित सभाकक्ष परिसर का पूर्ण अवलोकन कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, वनमंडलाधिकारी श्री अरविंद पीएम, कुमार निशांत, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Posted on

February 3, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top