नरसिंहपुर:
शहर के जाने-माने प्रेस फोटोग्राफर श्री बबलू चौधरी ने एक बार फिर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद महिला की जान बचाने के लिए समय पर रक्तदान कर एक सजग नागरिक का फर्ज निभाया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी (पान) के मूल निवासी श्री प्रवेश गुप्ता की पत्नी श्रीमती मिति गुप्ता ने हाल ही में दो जुड़वां शिशुओं को जन्म दिया है। प्रसव के बाद महिला को तत्काल A+ (ए पॉजिटिव) रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी।
जैसे ही इसकी सूचना प्रेस फोटोग्राफर बबलू चौधरी को मिली, उन्होंने बिना किसी देरी के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी (ब्लड बैंक नरसिंहपुर) पहुंचकर रक्तदान किया।
बबलू चौधरी के इस पवित्र और समाज उपयोगी कार्य की शहरभर में सराहना हो रही है। उनके इस सराहनीय कदम के लिए अनंत दुबे सहित कई गणमान्य नागरिकों और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया है, साथ ही नवजात शिशुओं की मां को शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बबलू भाई हमेशा ऐसे सेवा कार्यों में आगे रहते हैं और उनका यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।
Views: 26