शहडोल— जिले में अवैध गतिविधियों और जुए-सट्टे के काले कारोबार के खिलाफ सोहागपुर पुलिस ने एक बड़ी और कामयाब कार्रवाई की है। थाना प्रभारी संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कोटमा में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ घेराबंदी से मौके पर हड़कंप मच गया।
लाखों का मशरूका बरामद, ये आरोपी चढ़े हत्थे
पुलिस ने जुआरियों के पास से 60 हजार रुपये नकद, 5 मोटरसाइकिलें और 10 महंगे स्मार्टफोन जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश जसवानी, अयूब खान, कपिल चौधरी, आनंद पांडे, विकास कुमार सोनी, अरमान खान, दीपक चौधरी, सागर कुमार, प्रदीप कुमार, प्रिंस कुमार गुप्ता और संजय गुप्ता के रूप में हुई है।
अवैध कारोबारियों में खौफ, जनता ने की सराहना
सोहागपुर थाना पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अपराधियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की मुस्तैदी की खुलकर सराहना की है। थाना प्रभारी का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
शहडोल से सत्येन्द्र सोनी
