pub-1657030687483830

शताब्दी वर्ष के बाद शहडोल में RSS का पहला बड़ा आयोजन; 1 नवंबर को निकलेगा भव्य ‘पथ संचलन’

Posted on

October 29, 2026

by india Khabar 24

शहडोल—– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नगर-शहडोल द्वारा आगामी 1 नवंबर 2026 को एक भव्य ‘पथ संचलन’ का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही संघ ने अपने स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे किए हैं, ऐसे में 101वें वर्ष में प्रवेश करने के बाद नगर में होने वाले इस पहले बड़े आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

यह कार्यक्रम “समरस, संगठित, सक्षम राष्ट्र के निर्माण” के ध्येय के साथ आयोजित किया जा रहा है।

बुढ़ार रोड से होगी शुरुआत

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस भव्य संचलन के लिए सभी स्वयंसेवकों के एकत्र होने का समय दोपहर 3:00 बजे तय किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बुढ़ार रोड स्थित ‘श्री डी सदन’ (अभयकुंज के पहले), शहडोल रहेगा। यहाँ से पूर्ण गणवेश (यूनिफॉर्म) में स्वयंसेवक,घोष (बैंड) की धुन पर कदम ताल करते हुए निकलेंगे।

शक्ति, अनुशासन और सेवा’ का दिखेगा संगम

शक्ति, अनुशासन, सेवा ही है संघ की पहचान”। 1925 से शुरू हुआ यह कारवां आज दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में गिना जाता है। शहडोल के मुख्य मार्गों पर निकलने वाले इस संचलन में राष्ट्र भक्ति, समाज सेवा, संगठन शक्ति और हिंदू एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिलेगा।

भव्य स्वागत की तैयारी,नगरवासी करेंगे स्वागत

इस ऐतिहासिक पड़ाव के बाद आयोजित हो रहे पथ संचलन को भव्य बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों ने भी कमर कस ली है। शहर के प्रमुख चौराहों और स्वागत द्वारों पर पुष्पवर्षा करने की तैयारियाँ की जा रही हैं। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था के लिए संघ के कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रूट की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

 

Posted on

October 29, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top