pub-1657030687483830

सरमनिया में जनमन योजना से बन रहा है गुणवत्ता विहीन सड़क विभाग साधी चुप्पी

Posted on

June 19, 2026

by india Khabar 24

सरमनिया में जनमन योजना से बन रहा है गुणवत्ता विहीन सड़क विभाग साधी चुप्पी

मानपुर।उमरिया जिला मानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत में पक्की सड़कों का अभाव था ज्से देखते हुये क्षेत्रीय जन प्रति निधियों के पहल से यहां लम्बी पक्की सड़क बनवाने के लिये स्वीकृति और और मोटी बजट प्राप्त हुई, इस सड़क का निर्माण जनमन योजना से हो रहा है जिसका निर्माण एजेंसी प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग उमरिया है, इस सड़क का निर्माण ठेकेदार के द्वारा हो रहा है |
सरमनिया में बन रहे सड़क के वेस बनवाते में मुरुम के स्थान पर लोकल रेतीली मिट्टी का प्रयोग किया गया है जहां पानी और रोलर का हल्का उपयोग करके शिर्फ दिखावा किया गया है, जहां हल्का बजरी डालकर बेस कम्पलीट कर दिया गया है | यहां जिस जगह पर सीसी सड़क का न्र्माण हो रहा है वहां वेस में पन्नी और ज्वाइंट में थर्मा कोल का प्रयोग हो रहा है, वहीं ब्राई बेटर का उपयोग न करके दिखावा के लिये किनारे रखा जाता है, जब कोई ब्यक्ति सड़क देखने के नाम से मौके पर पहुंचता है तभी आनन फानन में ब्राईबेटर चालू किया जाता है, इस रोड के निर्माण कार्य में बिना जिएसटी टीपी के रेत का उपयोग होने की चरचा है, वहीं स्टीमेट को किनारे कर रेत गिट्टी पानी का ज्यादा और सीमेंट का कम उपयोग होने की खबर मिल रही है, जिससे उस सड़क में कई जगह दरार पड़ने लगी है, सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य स्थल पर किसी उपयंत्री, एएम, जीएम और ठेकेदार की उपस्थिति रहना तो दूर हप्तों तक पहुंचना भी मुस्किल है, जिसका निर्माण और गुणवात्ता की निगरानी शिर्फ श्रमिकों के सहारे छोड़ दिया गया है| वहीं क्षेत्रीय लोगों में आपसी प्रश्न वाचक युक्त चर्चा है कि इस तरह गुणवत्ता विहीन बन रहे सड़क का उम्र कितने साल का होगा जिसका मालिक मिलीभगत के ताकत ही जान शक्ते हैं, जो सीघ्र एवं शक्त जांच और कार्यवाही का विषय बनकर क्षेत्र में चरचित है |

Posted on

June 19, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top