जबलपुर। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे निरंतर अत्याचारों, मंदिरों में तोड़फोड़ और नृशंस हत्याओं के विरोध में देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में आज संस्कारधानी जबलपुर के शंकराचार्य चौक (छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर) पर बजरंग दल ‘मां नर्मदा जिला’ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश का पुतला दहन किया।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वहां हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मंचों और भारत सरकार से इस मामले में कड़े हस्तक्षेप की मांग की है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री विशाल नामदेव और रवि ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ बजरंग दल के जिला संयोजक सत्यम बर्मन ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस आक्रोश प्रदर्शन में गौरव सोनकर, राहुल बकाले, राज अहिरवार, गुरविंदर सिंह, आयुष दुबे, रोशन नामदेव, साहिल विश्वकर्मा, अजय जायसवाल, मेहुल सोलंकी, श्रीधर सोनी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
प्रचार प्रसार प्रमुख
माँ नर्मदा जिला





