pub-1657030687483830

अवैध रेत परिवहन करते डग्गी वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त

Posted on

November 25, 2026

by india Khabar 24

शहडोल –जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर  पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर 2026 को खनिज विभाग की टीम ने तहसील सोहागपुर अंतर्गत ग्राम बड़खेरा में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डग्गी वाहन क्रमांक MP18GA4459 को जप्त किया गया। जप्त वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सोहागपुर में सुरक्षार्थ जमा कराया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहडोल से  सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

November 25, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top