शहडोल —सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती शहडोल की व्यस्त मुख्य सड़क के बीचों-बीच चलते हुए दिखाई दे रही है।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही जारी है। पास से कारें और अन्य वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन युवती बिना किसी डर के सड़क के बीच चल रही है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह पैदल चलने से न केवल खुद युवती की जान को खतरा हो सकता था, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह युवती कौन है और युवती सड़क के बीचों-बीच किस वजह से चल रही थी। इस मामले में अब तक किसी आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
Views: 36




