pub-1657030687483830

शैलेंद्र पटेल को फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि

Posted on

November 27, 2026

by india Khabar 24

भिलाई / जबलपुर। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई (छत्तीसगढ़) द्वारा फार्मास्यूटिक्स संकाय के शोधार्थी शैलेंद्र पटेल सुपुत्र श्री प्रवेश कुमार पटेल रिटायर्ड बैंक मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को फार्मेसी विषय में पीएच.डी. (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान करने की अधिसूचना जारी की गई है।
शैलेंद्र पटेल ने अपना शोध कार्य “डेवलपमेंट ऑफ नोवेल टॉपिकल डिलीवरी सिस्टम ऑफ क्रिसाबोरोल फॉर मैनेजमेंट ऑफ सोरायसिस” (Development of Novel Topical Delivery System of Crisaborole for Management of Psoriasis) विषय पर पूर्ण किया है। उन्होंने यह शोध विश्वविद्यालय की शोध निर्देशक डॉ. स्वर्णाली दास पॉल तथा श्री राम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (फैकल्टी ऑफ फार्मेसी), जबलपुर के सह-निर्देशक डॉ. अरुण कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पूरा किया।
बाह्य परीक्षक की रिपोर्ट और मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोस) के सफल समापन के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव द्वारा यह आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Posted on

November 27, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top