pub-1657030687483830

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं

Posted on

December 23, 2024

by india Khabar 24

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट



कोरबा//कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन अतिक्रमण हटाने, पेंशन, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, आर्थिक सहायता, सहित शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर कौशल तेन्दुलकर, अपर आयुक्त नगर निगम श्री विनय मिश्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, खाद्य अधिकारी श्री जीएस कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में ग्राम डोकरमना के बालरूप सिंह ने सीमांकन, ग्राम रजगामार के उप सरपंच ने ग्राम पंचायत में राशि गबन के मामले में कार्यवाही करने, रामपुर के मुकेश पटेल ने डीजे सेट चोरी होने पर करतला थाना में एफआईआर नहीं करने, जमनीपाली के यशवंत कुमार ने अंकसूची व दाखिल-खारिज पंजी में सुधार, ग्राम मुड़ापार हरदीबाजार की हम क्रांति समिति समूह ने अवैध ईंटा भट्टा पर कार्यवाही करने, कुसमुंडा क्षेत्र के भू-विस्थापितों द्वारा कोयला खदान प्रभावित क्षेत्र में एंबुलेंस एवं स्कूल बस सुविधा की मांग की। इसी तरह ग्राम बरीडीह की पटैतीन बाई ने अति वृष्टि से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा, ग्राम इंदलभाठा तरदा की शांतिबाई ने अपनी पुस्तैनी जमीन का दस्तावेज जबरन गुरूवार दास द्वारा रख लिये जाने की शिकायत की। ग्राम धौंराभाठा में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित चचिया के समिति प्रबंधक पद पर नियम विरूद्ध भर्ती करने, ग्राम बोईदा के तुंगल लाल ने मुख्य मार्ग से नायक पारा, तिलैहापारा तक ढाई किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की मांग, ग्राम खम्हरिया पाली के धनाराम बंजारे ने अपने पुत्र के आपरेशन के लिये आर्थिक सहायता, बालको के चक्रवती रजक ने राखड़ डेम का सही तरीके से संचालन नहीं होने, ड्राइव्हरों से 12 घंटे तक काम लेने, कम वेतन देने की शिकायत की। ग्राम पंचायत कनकी के बसंत यादव ने सरपंच, सचिव पर चौदवें वित्त की राशि गबन करने के संबंध में शिकायत करते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Posted on

December 23, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top