pub-1657030687483830

जम्मू-कश्मीर के चुनावी दौरे पर रहेंगे CM डॉ. मोहन, प्रदेश के सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग, फिर एक्टिव होगा मॉनसून

Posted on

September 22, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जम्मू कश्मीर के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जम्मू -कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम चुनावी हुंकार भरेंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वह जम्मू में दो स्थानीय जनसभा को संबोधित करेंगे। सांबा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 09.00 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से उड़ान भरने के बाद 11 बजे जम्मू कश्मीर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे सांबा जिला के घगवाल स्थित मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम रामलीला मैदान गुर्हा सलाठिया भी जाएंगे।

मप्र में सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग!

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोह भंग हो गया है। इस सत्र 7 लाख विद्यार्थी कम हुए हैं। विद्यार्थियों की संख्या घटकर 56 लाख हो गई है। गणवेश, मध्याह्न भोजन के बावजूद उन्हें शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं हो रहा है। 5,500 स्कूलों की जाएं तो वहां पहली कक्षा में कोई विद्यार्थी ही नहीं है।

फिर एक्टिव होगा मानसून

मध्य प्रदेश में फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 सितंबर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 24 जिलों में भारी बारिश होगी। खजुराहो में शनिवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर तेज बौछारें हुई हैं। 23 सितंबर से बारिश गतिविधियों में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

Posted on

September 22, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top