pub-1657030687483830

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच खूनी संघर्ष, 7 बच्चे लहुलूहान, 2 की हालत गंभीर, जाने वजह…

Posted on

September 28, 2023

by india Khabar 24

टुण्डरी/बिलाईगढ़

टुण्डरी//स्कूली बच्चों के बीच जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गये। मामला बिलाईगढ़ के टुण्डरी में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट में 7 स्कूली छात्र घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। बावजूद मारपीट बंद नहीं हुआ।
आखिरकार पुलिस की मौजूदगी के बाद मामला शांत हुआ। किसी बात को लेकर स्कूल में छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। स्कूल के मैदान पर ही छात्र एक दूसरे को लात-घूसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया।
शिक्षकों को जब यह बात पता चली तो बीच बचाव कर स्कूली छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन शांत नहीं हुए। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले छात्रों को पकड़कर पूछताछ की। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया। किन कारणों को लेकर स्कूली छात्रों के बीच विवाद हुआ। यह अभी पता नहीं चल पाया है। सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बिलाईगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक टुण्डरी में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में परीक्षा के दौरान आपसी बात को लेकर छात्राओं के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। घायलों में दो बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है । जिनके सिर में गंभीर चोट लगी है। शिक्षा विभाग की भी यहां बड़ी लापरवाही सामने आई है।
बिलाईगढ़ पुलिस स्कूल के शिक्षकों से पूरी घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं वहीं दोनों पक्षों के बच्चों एवं उनके पलको के द्वारा बिलाईगढ़ पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं। पुलिस विभाग शिकायत के आधार पर कार्यवाही तो कर रही है अब इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग किस प्रकार से कार्यवाही करती है यह आने वाले समय पर ही पता चल पाएगा।

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

Posted on

September 28, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top