pub-1657030687483830

नवसाक्षर बनने ८६ परीक्षा केंद्रों में ७१२ लोगों ने हल किया पर्चा

Posted on

September 24, 2023

by india Khabar 24

लालबर्रा।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत २४ सितंबर को लालबर्रा विकासखण्ड अंतर्गत बनाये गये ८७ परीक्षा केंद्रों में निरक्षर लोगों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तत्संबंध में जानकारी देते हुए विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीराम तुरकर ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश के द्वारा चलाये जा रहे नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत २४ सितंबर को विकासखण्ड अंतर्गत बनाये गये ८६ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल प्राप्त लक्ष्य ८५२ में से ७१२ लोगों ने केंद्र में पहुंचकर नवसाक्षर बनने के लिये पर्चा हल किया। श्री तुरकर ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ७१२ लोगों में ५०६ महिला एवं २०६ पुरूष शामिल है, परीक्षा के उपरांत केंद्राध्यक्ष एवं शिक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है। जिसका परिणाम जल्द ही जारी होगा। श्री तुरकर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अक्षर मित्र बनाये गये हैं, जिनके द्वारा ग्राम में निवासरत २० वर्ष एवं अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है, इसी कार्यक्रम में चिन्हित निरक्षर लोगों ने नवसाक्षर बनने के लिये परीक्षा दी है। जिसके संचालन में समस्त केंद्राध्यक्षों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अक्षर मित्रों का सराहनीय योगदान रहा।

Posted on

September 24, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top