रायसेन/-जिले में थाना सुल्तानपुर क्षेत्रान्तर्गत बीते दिन की दिनांक 30 दिसंबर 2021 को प्रकरण की फरियादिया ने थाने में आकर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा निवासी इमलिया के विरूध्द बलात्कार करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक धारा 343 एवं धारा 376(2) (एन) 506 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। जहां पर प्रकरण की फरियादिया अनुसूचित जाति की होने से प्रकरण में धारा 3(1) (W-ii) एवं 3(2)(भी ए) एससी/एचडी/एसीटी का इजाफा किया गया। जहां पर मामले को गंभीरता से लेते हुए। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी अमित मेश्राम बाड़ी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रनजीत सराठे के साथ पुलिस टीम गठित कर आरोपी सुजीत राय उर्फ बाबा निवासी इमलिया की तलाश प्रारंभ की गई। जहां पर पुलिस द्वारा पहली नजर रखते हुए। सुजीत राय उर्फ बाबा निवासी ग्राम इमलिया थाना सुल्तानपुर का अपने आश्रम में झाड़ फूक हेतु आने वाली महिला अनुयायी का शारीरिक शोषण करता था। सुजीत राय उर्फ बाबा घटना बीते दिन की दिनांक से फरार था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। जहां पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 2000 रूपए इनाम की घोषणा की गई थी। उक्त आरोपी सुजीत राय घटना दिनांक से लगातार फरार था। जो अपना हुलिया बदलते हुये ग्वारीघाट जबलपुर ताप्ती नदी के किनारे भैंसादेही बैतूल में अलग अलग स्थान पर फरारी काट रहा था। जिसकी पता तलाश एवं मुखबिर लगाये जाकर। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास कर रही थी। जहां पर बीते दिन सोमवार 20 मार्च 2023 को जहां पर पुलिस के लिए। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। कि सुजीत राय के हुलिये का व्यक्ति गाँव में देखा गया है। जो पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए। एसडीओपी बाड़ी अमित मेश्राम एवं थाना प्रभारी सुल्तानपुर दल बल के साथ ग्राम इमलिया पहुँच कर। प्रथक प्रथक टीम गठित कर आरोपी के घर की घेरा बंदी कर आरोपी के हुलिये के व्यक्ति को गिरफ्तार कर। जिससे पूछताछ में अपना नाम सुजीत राय उर्फ बाबा पिता सुरेन्द्र राय उम्र 34 साल निवासी ग्राम इमलिया। द्वारा अपने घर का होना बताया एवं आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया। जिसे पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे पुलिस द्वारा न्यायालय पेश किया गया हैं। जहां पर
प्रकरण का आरोपी बाबा सुजीत राय की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रंजीत सराठे एवं आरक्षक 531 प्रताप सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक 374 राहुल चौरसे आरक्षक 768 देवेन्द्र जादोन आरक्षक 655 अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/सुल्तानपुर।



