शहडोल (मध्य प्रदेश): जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुई से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। दिन-रात मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली एक महिला के साथ उसके बेरोजगार पति और देवर ने शराब के नशे में जमकर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे में धुत पति ने मांगे पैसे और जेवर
जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुई निवासी 26 वर्षीय खुशबू जायसवाल एक निजी कार शोरूम में साफ-सफाई का काम कर अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाती हैं। उनका पति राकेश जायसवाल बेरोजगार है और आए दिन शराब के नशे में पैसों के लिए विवाद करता है। घटना 13 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे की है। शाम करीब 7 बजे राकेश अपनी पत्नी को शोरूम से घर लेकर आया और रास्ते भर पैसों की मांग को लेकर गाली-गलौज करता रहा। घर छोड़ने के बाद वह शराब पीने चला गया और रात 9 बजे नशे में धुत होकर लौटा।

देवर ने दबाया गला, पड़ोसी के घर भागकर बचाई जान
रात में जब खुशबू खाना खा रही थीं, तब राकेश ने फिर से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न होने की बात कहने पर आरोपी ने घर के जेवर मांगे। खुशबू के इनकार करने पर पति ने उनके बाल पकड़कर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच देवर सागर जायसवाल भी वहां पहुंच गया और भाई का साथ देते हुए भाभी का गला दबाने लगा। दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में पीड़िता के बाएं हाथ की भुजा, उंगलियों और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। खुशबू ने किसी तरह भागकर पड़ोसी प्रमिला साहू के घर शरण ली और फोन पर अपनी मां कलावती जायसवाल व भाई अमित जायसवाल को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
पीड़िता की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल के निर्देशन में प्रधान आरक्षक निखिल श्रीवास्तव ने 14 नवंबर को विधिवत प्राथमिकी (एफआईआर क्रमांक 0485/2026) दर्ज की। पुलिस ने आरोपी पति राकेश जायसवाल और देवर सागर जायसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296(b), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) भागचंद चौधरी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शहडोल से सत्येन्द्र सोनी
Views: 28