मुखबिर की सूचना पर बमबमपुरा में पुलिस ने की घेराबंदी, भागने की फिराक में था 24 वर्षीय आरोपी; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
जबलपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जबलपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना बरेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर के बरामदे में प्लास्टिक के डिब्बों में शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश
पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध शराब के तस्करों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) और उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना बरेला की टीम को सक्रिय किया गया था।

थाना प्रभारी बरेला श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बमबमपुरा में एक युवक अपने घर के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा है।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां घर के बरामदे में एक युवक प्लास्टिक के चार सफेद डिब्बों के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पंचम बैगा उर्फ लम्बू बैगा (उम्र 24 वर्ष), निवासी बमबमपुरा बताया। पुलिस ने जब उसके कब्जे में रखे चारों सफेद डिब्बों की तलाशी ली, तो उनमें कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भरी हुई मिली। पुलिस ने तत्काल शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने और शराब जप्त करने में बरेला थाने के प्रधान आरक्षक रामकुमार पाठक और विशनदयाल सनोडिया की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Views: 22