जबलपुर। जिले में खनिज माफियाओं और अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में बरगी थाना पुलिस ने रात में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी और दस्तावेजों के मुरूम का परिवहन कर रहे एक डम्फर को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से डम्फर चालक को गिरफ्तार कर वाहन और चोरी की मुरूम को जब्त कर लिया है।
बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर की रात पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मंगेली स्थित श्रमोदय स्कूल के पास गौर से तिलवारा की ओर जा रहे एक सफेद और आसमानी रंग के संदिग्ध डम्फर (क्रमांक MP 20 HB 6884) को रोका गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस ने जब वाहन चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आशीष चौधरी (33 वर्ष), निवासी ग्राम निगरी बताया। डम्फर में लदी मुरूम के संबंध में रॉयल्टी और अन्य वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने स्वीकार किया कि वह डम्फर मालिक भूपेन्द्र यादव के कहने पर गौर क्षेत्र की खदान से मुरूम भरकर भेड़ाघाट में बेचने के लिए ले जा रहा था।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
अवैध रूप से खनिज चोरी और परिवहन का मामला पाए जाने पर पुलिस ने डम्फर को मुरूम सहित जब्त कर लिया है। आरोपी चालक आशीष चौधरी और वाहन मालिक भूपेन्द्र यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(5), 3(5), खनिज अधिनियम की धारा 18(1), गौण खनिज अधिनियम की धारा 53 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177 व 130(3)/177 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
अवैध परिवहन कर रहे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह और आरक्षक दारा सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Views: 20