pub-1657030687483830

न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेश

Posted on

November 17, 2026

by india Khabar 24

मंडला,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडला द्वारा ‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026’ के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर से मैराथन दौड़ एवं वॉकथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी के मार्गदर्शन तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री हेमराज सनोडिया के निर्देशन में हुआ।
मैराथन जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर नेहरू स्मारक चौक, बैगा-बैगी चौक, डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक एवं रेडक्रॉस होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर पहुंची। आयोजन का उद्देश्य आमजन में विधिक जागरूकता बढ़ाना तथा निःशुल्क विधिक सहायता, समान न्याय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश प्रसारित करना रहा। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कमल जोशी ने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। आर्थिक एवं सामाजिक असमर्थता किसी भी व्यक्ति के लिए न्याय प्राप्ति में बाधा नहीं बननी चाहिए। जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री हेमराज सनोडिया ने निःशुल्क विधिक सहायता एवं नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने में प्राधिकरण की भूमिका की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री पीसी आर्य, विशेष न्यायाधीश श्री आर.के. रावतकर, जिला न्यायाधीश श्री रमेश रंजन चौबे एवं श्री तेज प्रताप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहम्मद जफर खान, जिला रजिस्ट्रार श्री अल्तमश खान सहित न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे, अधिवक्तागण, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।

Posted on

November 17, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top