pub-1657030687483830

तिलवारा एवं दिव्य गौशाला में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भव्य गोपाष्टमी उत्सव एवं गौ-पूजन संपन्न

Posted on

November 17, 2026

by india Khabar 24

 

जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शहर की तिलवारा गौशाला और दिव्य गौशाला में भव्य गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ-भक्तों और संगठन के पदाधिकारियों ने शामिल होकर गौ-माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक एवं भागवताचार्य पूज्य अभिमन्यु कृष्ण जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। महाराज श्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन संपन्न कराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में गौ-माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से गौ-संवर्धन और गौ-रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। पूजन के पश्चात गौ-माता को गुड़, चना और हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया गया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, अश्वनी तिवारी (संजय), देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद शिवहरे, संतोष पटेल (बंटी), विपिन बर्मन और राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Posted on

November 17, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top