जबलपुर। सिविल लाइन स्थित अंबा अपार्टमेंट निवासी एक युवती ने अपनी ममेरी बहन और अन्य लोगों पर संपत्ति विवाद और पुराने मामलों में गवाही प्रभावित करने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया है। आवेदिका कुमारी अमन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में एक लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और एफआईआर से उनका नाम हटाने की मांग की है।
घटना के दिन शहर में नहीं थी आवेदिका
पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में अमन शर्मा ने बताया कि वह दीपावली का त्योहार मनाने के लिए 5 नवंबर 2026 को अपने परिवार के साथ निजी वाहन से पैतृक गांव बरबाई गई थीं और 13 नवंबर की रात 8:45 बजे वापस जबलपुर लौटीं। इस बीच उनकी ममेरी बहन मार्शनील चनसोरिया ने 11 नवंबर 2026 की घटना बताते हुए 13 नवंबर को उनके खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। आवेदिका का कहना है कि जिस तारीख की घटना बताई जा रही है, उस दिन वह जबलपुर में मौजूद ही नहीं थीं।
सीसीटीवी फुटेज और फास्टैग रिपोर्ट समेत कई सबूत पेश करने का दावा
आवेदिका ने अपनी अनुपस्थिति साबित करने के लिए पुलिस के समक्ष पुख्ता सबूत होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास गांव के घर के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, गाड़ी की फास्टैग (FASTag) टोल रिपोर्ट, मोबाइल लोकेशन और 2 नवंबर से लेकर अब तक की वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह घटना स्थल पर नहीं गई थीं।

षड्यंत्र और धर्म परिवर्तन के दबाव का गंभीर आरोप
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संपत्ति विवाद और न्यायालय में लंबित पुराने मामलों की गवाही को प्रभावित करने के उद्देश्य से मार्शनील चनसोरिया, साक्षी भारद्वाज और अधिवक्ता यार मोहम्मद मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके साथ ही आवेदिका ने मार्शनील चनसोरिया (उर्फ कार्तिकिय) और यार मोहम्मद पर मुस्लिम धर्म अपनाने व घर में कलमा पढ़ने के लिए दबाव बनाने तथा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

Views: 10