pub-1657030687483830

आदर्श दानपात्र सेवा समिति बालाघाट द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया

Posted on

November 26, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा/बालाघाट।

संविधान दिवस के अवसर पर देश को एक प्रगतिशील और मजबूत लोकतांत्रिक संविधान देने वाले ज्ञान के प्रतीक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को नमन एवं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आदर्श दानपात्र सेवा समिति द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर समिति द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्र ग्राम गांगुलपारा जो कि आदिवासी बाहुल्य, वनांचल पहाड़ियों से घिरा हुआ क्षेत्र है, वहां पहुंचकर बच्चों, ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की उपस्थिति में नि:शुल्क पाठशाला का प्रारंभ किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर उन्हें संविधान के बारे में, अधिकारों के बारे में, सरकार की योजनाओं के बारे में, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास,विशेष तौर से बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में चर्चा परिचर्चा की गई।
आदर्श दानपात्र सेवा समिति एवं जन सहयोग से इन्हें स्टेशनरी किट,गर्म कपड़ों एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया।
आइए “बच्चों की शिक्षा को गोद लें” हमारे इस छोटी-सी मुहिम का
हिस्सा बन लाखों जरूरतमंद बच्चों की आप मदद कर सकते हैं।
आदर्श दानपात्र सेवा समिति सभी सदस्यों, योद्धाओं एवं दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है।
अधिक जानकारी एवं सहयोग हेतु आप आदर्श दानपात्र सेवा समिति के हेल्पलाइन नंबर 9644444159 पर संपर्क कर सकते हैं।

Posted on

November 26, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top