pub-1657030687483830

जिला परिवहन अधिकारी करें यात्री बसों पर ठोस कार्रवाई यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे प्राइवेट बस संचालक, मनमानी पर उतारू–

Posted on

November 22, 2022

by india Khabar 24

 

लालबर्रा। मध्यप्रदेश

रोजाना मीडिया के पास यात्री बसों में सफर करने वाले यात्रियों से टिकट के नाम पर हो रही अवैध वसूली, लूटपाट के संबंध में अनेकों व्यक्तियों से जानकारी आ रही है की जिले सहित कंजई, लालबर्रा, बरघाट, जाम, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, नागपुर, भोपाल मार्ग तक चलने वाली बसों में यात्रियों से किराए के नाम अवैध उगाही की जा रही है, निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूला जा रहा है यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है, सवाल यह है कि “यात्री बसों में हो रही किराए के नाम पर लूटपाट का आखिर जवाबदार कौन…?” कुछ दिनों पूर्व यात्री बसों में यात्रियों से हो रही किराए के नाम पर लूटपाट के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाले को अवगत कराया गया था परिवहन अधिकारी द्वारा मीडिया से यात्री बसों में अधिक किराया वसूली का प्रमाण देने के लिए कहा गया था, टिकट की बात कही गई थी,मामले को गंभीरता से लेते हुए मीडिया प्रतिनिधि द्वारा खुद यात्री बस में लालबर्रा से कंजई का सफर कर यात्री बसों में किराए के नाम पर हो रही लूटपाट की पुष्टि की थी और परिवहन अधिकारी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर टिकट भेजा गया था, बावजूद इसके सप्ताह बीत जाने के बाद भी जिला परिवहन अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, और मनमानी पर उतारू प्राइवेट बस संचालकों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं, जिससे रोजाना बस में सफर करने वाले न जाने कितने यात्रियों की जेबे ढीली हो रही है आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है, यात्री बसों में अवैध किराए वसूली के चलते क्षेत्रीय जनता में असंतोष भी देखा जा रहा है। प्राइवेट बस संचालक नियम कायदों को ताक पर रखकर बसों में किराया सूची भी नहीं लगा रहे हैं जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य का किराया भी मालूम नहीं हो पा रहा, प्राइवेट बस संचालकों को चाहिए कि वह नियमानुसार बसों में किराया सूची लगाए, जिससे यात्रियों कों सफर करते समय किराए की जानकारी प्राप्त हो सके, गंभीर मामले को लेकर जब मीडिया प्रतिनिधि ने कौशल बस व अन्य प्राइवेट बसो के कंडक्टर से मौखिक तौर पर किराए के संबंध में चर्चा की गई तो कंडक्टर ने नाम ना छापने की शर्त रखी और बताया कि बालाघाट से सिवनी का किराया डेढ़ सौ रुपए, बालाघाट से बरघाट का किराया 100 रूपये, बालाघाट से धरना का किराया 80 रूपये, बालाघाट से बेहरई का किराया 70 रूपये ,बालाघाट से कंजई का किराया 60 रूपये, बालाघाट से नेवरगांव का 50 रूपये, बालाघाट से लालबर्रा का 40 रूपये लिया जा रहा है जो परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किए गए किराए से अधिक है।

एक रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाए किराया.

जिले सहित लालबर्रा क्षेत्र की जनता ने परिवहन विभाग से अपील की है कि परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दर जो प्रति किलोमीटर एक रुपए 25 पैसे निर्धारित है उसी आधार पर यात्रियों से किराया लिया जाए और परिवहन विभाग मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों की सतत निगरानी भी रखें जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

इनका कहना है-

यात्री बसों के संचालकों की बैठक बुलाई गई है और किराए के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

अनिमेष गढ़पाले
जिला परिवहन अधिकारी बालाघाट।

Posted on

November 22, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top