pub-1657030687483830

पदयात्रा के नौवें दिन जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जोन स्तरीय खेलकूद में शामिल हुए राजा धर्मेंद्र सिंह

Posted on

October 15, 2022

by india Khabar 24

पुटेकेला छत्तीसगढ़

पुटेकेला / पुटेकेला सवरीयाडेरा खैरा पतेरापाली होते हुए घोघरा मोहगांव छिन्दमुड़ा गहरीनमुड़ा में रात रूकेंगे पदयात्री

छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की तैयारीयां जोरो पर है वही राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय खेलकूद खैरा तुर्री में आयोजित हुआ जहां राजा धर्मेंद्र सिंह जनाधिकार पदयात्रा लेकर पहुंचे जहां पिट्टूल खेल कर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश मे किसान महिला बुजुर्ग सभी को साथ लेके चलने वाले हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओ को विभिन्न अवसर दें रहे हैं जिससे वो आगे बढ़ सके उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम है राजीव युवा मितान क्लब साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संवारने का कार्य हमारे मुख्यमंत्री कर रहे हैं चाहे वो रामवनगमनपथ हो या छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक या बात हो छत्तीसगढ़ के हर त्यौहार को महत्व देने की हमे छत्तीसगढ़िया किसान पुत्र मुख्या मिले हैं हम सब उनका जितना धन्यवाद करें वो कम है साथ ही कहा कि हमारी पदयात्रा के नौवें दिन हम आप सभी के गांव पहुंचे हैं यह पदयात्रा आम आदमी के अधिकार को उनको बताने उनके साथ उनकी छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण करने के लिए निकाली गई है हमारे बीच पंडित देवेन्द्र नाथ अग्निहोत्री उपस्थित हैं जिनको आप सभी जानते हैं पहचानते हैं

सक्ती में मेरे पिता राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह एंव देवेन्द्र नाथ अग्निहोत्री दोनो के कार्यशैली बहुत ही प्रभावशाली थी हम जनता से अपने महल का रिश्ता मजबूत करने आये हैं और हमेशा आते रहेंगे पंडित देवेन्द्रनाथ अग्निहोत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो पुरे देश विदेश तक में लोकप्रिय है इनकी कार्यशैली सर्व धर्म समभाव वाली है साथ ही पदयात्रा के विषय में कहा कि हमारे सक्ती के नए राजा धर्मेंद्र सिंह पदयात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं उनकी समस्याओं का निराकरण निकाल रहे हैं आज पदयात्रा का नौवा दिन है और यह पदयात्रा आगे बीस अक्टूबर तक चलेगी क्षेत्र की जनता से मिलने जितने उत्साहित राजा सक्ती है उस से अधिक जनता अपने राजा को देखने के लिए मिलने के लिए आतुर दिख रहे हैं और भव्य स्वागत कर रहे हैं यह स्नेह हमेशा बना रहे ऐसी कामना करते हैं साथ ही ग्राम पतेरापाली मे ग्रामवासी पुरे गांव भर में रंगोली बनाकर अपने राजा का भव्य स्वागत किया गांव के बच्चे बढ़ चढ़ कर नारा लगाते हुए पुरे गांव में भ्रमण किए किरण गजाधर कंवर सरपंच पुटेकेला पूर्व सरपंच रामकृष्ण कंवर चिंताराम गोड़ सबरीयाडेरा लीलाधर जायसवाल सरपंच खैरा दुरपती बाई भूतपूर्व सरपंच पतेरापाली गढ़गोढ़ी सरपंच बसंत सिदार सहित पंचगण एंव योगेश अमर सिंह रामायण अगरधन श्याम कुमार पतेरापाली धनीराम पटेल बोध सायं चन्द्रा सरकार सिंह सिदार जैजैपुर से एंव भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इंडिया खबर 24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ, हेड संभाग अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Posted on

October 15, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top