
सिवनी म.प्र.
सिवनी नगर पालिका और केवलारी नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन आज होना है, जहां कांग्रेस भाजपा ने अपने-अपने दावेदार तय कर लिए हैं, लंबे समय से चल रहे इंतजार आज समाप्त हो जाएगा और स्पष्ट हो जाएगा कि नगर पालिका सिवनी में अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, साथ ही उपाध्यक्ष का ताज किसके सर पर सजेगा , सिवनी नगर पालिका में अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर पार्षद बेचैन है और एड़ी चोटी का जोर पार्षद लगा रहे हैं, नगर पालिका सिवनी के 24 वार्ड में से 13 वार्ड कांग्रेस के कब्जे में है, कांग्रेस के बहुमत में होने के बावजूद अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और छपारा व बरघाट नगर परिषद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में जिस तरह से डीजे कांग्रेस के विपरीत आए है, उससे सबक लेते हुए कांग्रेस अपने पार्षद को एकजुट रख रही है, कांग्रेस पार्टी पूरी सतर्कता बरत रही है, नगरपालिका सिवनी के चुनाव में कांग्रेस कोई चूक नहीं करना चाहती है ,भाजपा के पास भले ही 10 पार्षद है लेकिन वह अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने पूरी रणनीति बना रही है आज होने वाले निर्वाचन में एक निर्दलीय पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, नवगठित केवलारी नगर परिषद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, 15 में से 9 पार्षद भाजपा से चुनकर आए हैं, अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला होने के कारण यहां पर दावेदारों की संख्या बढ़ने से भाजपा उलझन में पड़ गई है, पार्षदों के बीच अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए खींचातानी चल रही है, इसके बाद भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है, अध्यक्ष पद के दावेदार अन्य पार्षदों को अपने खेमे में लाने में जुटे हुए हैं, उपाध्यक्ष पद की दौड़ में भी कई पार्षद शामिल है, ऐसे में नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव रोचक रहने की उम्मीद है!
जिला सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!



