pub-1657030687483830

रेत माफिया माँ नर्मदा के आंचल में लगा रहे ग्रहण : अवैध उत्खनन व परिवहन करते हाइवा जब्त, आरोपी चालक फरार

Posted on

July 31, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर, । माँ नर्मदा के आंचल को रेत माफिया ग्रहण लगाने बाज नहीं आ रहे है। अवैध रेत का उत्खनन कर प्राकृतिक सुंदरता को नेस्तनाबूत किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिसने कार्रवाई कर बेलखेड़ा के कूड़ाकला में चोरी की रेत से भरा हुआ हाइवा जब्त किया है, आरोपी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम कूड़ाकला नर्मदा घाट में रेत का उत्खन्न कर चोरी कर हाईवा से अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई । ग्राम कूड़ाकला मंदिर के पास हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5224 को पुलिस ने रोका। पुलिस को देखकर हाईवा चालक अंधेरे का फ ायदा उठाकर भाग गया। चैक करने पर हाईवा में रेत भरी पाई गयी, हाईवा चालक द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर चोरी से रेत का परिवहन करना पाया जाने से हाईवा मय रेत के जब्त करते हुये हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

Posted on

July 31, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top