
ग्वालियर मध्य प्रदेश
ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव (gwalior district panchayat president election) में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य को BJP को सपोर्ट करना महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल (District Panchayat member Keshav Baghel) जिला पंचायत के वार्ड-12 से निर्वाचित हुए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में पार्टी की गाइडलाइन को दरकिनार कर बीजेपी को सहयोग दिया था। इसके बाद पार्टी ने केशव पर निष्कासन की गाज गिराई है। केशव के निष्कासन के बाद 13 सदस्यों वाली ग्वालियर जिला पंतायत में अब कांग्रेस के सिर्फ 2 सदस्य बचे हैं।

बता दें कि 28 जुलाई को ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव हुआ था। ग्वालियर जिले के चारों जनपदों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पहली काफी कड़े मुकाबले की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन इनका चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से निपट गया था। दुर्गेश कुँअर जाटव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए प्रियंका घुरैया को चुना गया।



