
मनोरंजन
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म Liger को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेताब हैं. वहीं, मेकर्स ने सभी की बेसब्री को खत्म करते हुए फैंस को खास तोहफा दे दिया है. बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आएंगी.
बता दें कि करण जौहर ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है. फिल्म Liger को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे. लाइगर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस का आज इंतजार खत्म हो गया है.
सामने आए फिल्म के ट्रेलर की बात करें, तो इसमें विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में उन्होंने अपनी किकबॉक्सिंग से सभी को दीवाना बना लिया है. फिल्म में राम्या कृष्णन विजय की मां का किरदार निभाया है. ट्रेलर में अनन्या और विजय का रोमांस भी दिखाया है, मगर जिस चीज ने सबका ध्यान अपना खींचा है वो है विजय का हकलाना. विजय ट्रेलर में हकलाते नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – Kitchen Hacks : सेहत के लिए लाजवाब होता है टमाटर सूप, घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा सूप …
विजय का बॉलीवुड डेब्यू
फिल्म Liger से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वहीं अनन्या पांडे का ये साउथ डेब्यू होने वाला है. लाइगर पैन इंडिया मूवी है जिसकी अनाउंसमेंट साल 2019 में की गई थी. इस फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आने वाले हैं. लाइगर को साउथ के जाने माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है.
हर जगह छाया है ट्रेलर
बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज होते ही हर जगह छा गया है. फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. विजय का ये एक्शन अवतार सभी को दीवाना बना रहा है. इसी वजह से हर कोई इसे शेयर कर रहा है. लाइगर की बात करें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई थी. ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के तले बनी है.



