pub-1657030687483830

पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही 11 पेटी अवैध देशी शराब को पुलिस ने मय बुलेरो गाड़ी सहित किया जप्त

Posted on

June 21, 2022

by india Khabar 24

ग्वालियर मध्य प्रदेश

थाना गोले का मन्दिर पुलिस की अवैध शराब का कारोवार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही

पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही 11 पेटी अवैध देशी शराब को पुलिस ने मय बुलेरो गाड़ी सहित किया जप्त

पुलिस ने चैकिंग के दौरान 11 पेटी अवैध देशी मशाला शराब कीमती लगभग 60,500/- रूपये की बुलेरो गाड़ी सहित की जप्त।
पंचायत चुनाव में खपाने के लिये मुरैना से लाई जा रही थी अवैध देशी शराब।

ग्वालियर। 21.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब बनाने तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 21.06.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी में अवैध शराब भरकर मुरैना से ग्वालियर की ओर चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर सिमको तिराहा मुरैना रोड पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान मुरैना की तरफ से एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी आती दिखी, जिसके आगे नम्बर प्लेट नही लगी हुई थी। पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त बुलेरो चालक द्वारा गाड़ी को तेजी से भगाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक का पीछा किया तो वह बुलेरो गाड़ी को मंघाराम फैक्टी के सामने छोड़कर भाग गया, जिसके पीछे भी अधूरा नम्बर डला हुआ था। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसकी पीछे की सीट पर 11 पेटी गत्ते में देशी लाल मदिरा मशाला के कुल 550 क्वाटर रखे हुए पाये गये जिनकी अनुमानित कीमत 60,500/-रूपये है। पुलिस टीम द्वारा मौके से अवैध शराब व बुलेरो गाड़ी को जप्त किया गया। थाना गोले का मन्दिर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।

मशरूका:- 11 पेटी अवैध देशी मशाला शराब कीमती लगभग 60,500/- रूपये एवं बुलेरो गाड़ी कीमती 4,50,000/-रूपये की जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी गोले क मन्दिर निरीक्षक मिर्जा आफिस बेग, उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह राजावत, यातायात सूबेदार नीरज सिकरवार, प्र.आर. रमेश सिंह डंगस, आरक्षक साहब सिंह, भानु सिकरवार, शशिकांत शर्मा, गिर्राज गुर्जर, सत्येन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Posted on

June 21, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top