लोकेशन: बुढ़वानी
रिपोर्ट: शुभम गोल्हानी
बुढ़वानी/नर्मदा तट: “त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे…” के जयघोष के साथ आज ग्राम बुढ़वानी से मां नर्मदा के अनन्य भक्त एक बार पुनः परिक्रमा पथ पर निकल पडे है। भक्ति और संकल्प का यह अनूठा उदाहरण है कि मां नर्मदा के अनन्य भक्त लगातार तीन वर्षों से मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं और आज से उनकी चौथी निरंतर परिक्रमा का शुभारंभ हुआ है। परिक्रमावासियों के इस दल में पत्रकार शुभम गोल्हानी के पूज्य पिताजी सहित कुल 4 श्रद्धालु शामिल हैं। अपने निज निवास ग्राम बुढ़वानी से 4 भक्तों ने औपचारिक रूप से यात्रा का प्रस्थान किया। इस अवसर पर परिजनों और ग्रामीणों ने मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए परिक्रमावासियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह परिक्रमा देवउठनी ग्यारस से पावन नगरी ओंकारेश्वर से विधिवत आरंभ होगी। श्रद्धालु नर्मदा जी के उत्तर और दक्षिण तटों से होते हुए लगभग 3,300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करेंगे। इस कठिन और तपस्या रूपी यात्रा का समापन भी ओंकारेश्वर में ही संपन्न होगा।कलयुग में मां नर्मदा की परिक्रमा का विशेष महत्व माना गया है। लगातार तीन वर्षों तक परिक्रमा पूर्ण करने के बाद तुरंत चौथी परिक्रमा पर निकलना भक्तों की अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। गोल्हानी परिवार और इष्ट मित्रों ने मां नर्मदा से प्रार्थना की है कि
माँ नर्मदा की असीम कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपकी यह पावन परिक्रमा बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो माँ रेवा आपके हर कदम को शक्ति दें और आपकी इस कठिन तपस्या को स्वीकार कर आपको आत्मिक शांति प्रदान करें पुण्य सलिला माँ नर्मदा जी का आशीर्वाद सदा बना रहे कि सभी भक्तों की यह यात्रा निर्विघ्न और मंगलमय हो।
मातृ श्री नर्मदे हर!
[democracy id="1"]


शैलेंद्र पटेल को फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि
India Khabar 24


अवैध रेत परिवहन करते डग्गी वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त
सत्येंद्र कुमार सोनी
मुख्य सड़क के बीचों-बीच चलती युवती का वीडियो आया सामने, यातायात सुरक्षा पर उठे सवाल
सत्येंद्र कुमार सोनी


शैलेंद्र पटेल को फार्मेसी में पीएच.डी. की उपाधि
India Khabar 24


अवैध रेत परिवहन करते डग्गी वाहन को खनिज विभाग ने किया जप्त
सत्येंद्र कुमार सोनी

पोनांग तालाब के ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण में लापरवाही, ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट
सत्येंद्र कुमार सोनी