pub-1657030687483830

खबर का असर: नैनपुर में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए SDM ने जारी किया सख्त आदेश, हर गुरुवार को चलेगा विशेष अभियान

Posted on

November 19, 2026

by india Khabar 24

रिपोर्ट: विनय नामदेव

नैनपुर (मण्डला)। समाचार पत्रों एवं विभिन्न माध्यमों में प्रमुखता से उठाई गई खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है। नैनपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) आशुतोष महादेव ठाकुर ने नगर और ग्राम निवारी क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक आधिकारिक आदेश (क्रमांक 1373) जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों के दोनों ओर अवैध कब्जे होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब प्रत्येक गुरुवार को निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने का निर्णय लिया है।
संयुक्त टीम का हुआ गठन
अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन द्वारा 5 सदस्यीय संयुक्त दल का गठन किया गया है:
    • श्री रामप्रकाश वरकड़े (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, नैनपुर)
    • श्री ओ.पी. रावत (थाना प्रभारी, नैनपुर)
    • श्री लक्ष्मण सारस (मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नैनपुर)
    • श्री महेन्द्र सिंगौर (राजस्व निरीक्षक, नैनपुर)
    • संबंधित क्षेत्र के पटवारी, सचिव, वार्ड प्रभारी एवं कोटवार।

मुनादी के बाद होगी कार्यवाही
SDM द्वारा निर्देशित किया गया है कि गठित दल प्रत्येक गुरुवार को कार्यवाही करने से पहले नियमों के तहत विधिवत पूर्व सूचना, नोटिस अथवा मुनादी कराएगा। इसके पश्चात अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, की गई कार्यवाही की साप्ताहिक रिपोर्ट हर हफ्ते एसडीएम कार्यालय को सौंपनी होगी। इस मुहिम के तहत नगर की सब्जी मंडी और मुख्य मार्गों को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

Posted on

November 19, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top