शहडोल—- ताजा मामला बिजुरी के भालुगुडार क्षेत्र का है! जानकारी के अनुसार 15 मई की सुबह लगभग 7:00 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि बिजुरी के भालुगुडार क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है! सूचना मिलते ही बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच के दौरान दो लोगों के शव मिले! मृतकों की पहचान सुरेंद्र सोनी 35 वर्ष और लल्ली बाई गोंड 48 वर्ष निवासी भालुगुडार के रूप में हुई! दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए !मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई! डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया ! पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका लल्ली के पड़ोसी सुरेंद्र सोनी से प्रेम संबंध थे जो उसे पसंद नहीं थे इसी रंजिश में उसने रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से सुरेंद्र की हत्या कर दी ! वहीं वारदात की चश्मदीन गवाह लल्ली बाई को भी मौत के घाट उतार दिया !आरोपी ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए गोबर से लिपाई कर शव कमरे में छुपा दिया!
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिये आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है!
शहडोल से सत्येंद्र सोनी




