pub-1657030687483830

टैगोर पार्क के लिए आम जनता में नाराजगी

Posted on

April 29, 2026

by india Khabar 24

शहडोल— शहर के बीचों बीच स्थित टैगोर पार्क को लेकर जनता का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। कुछ दिन पहले अखबारों में पार्क के समय बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की खबर प्रकाशित होने के बावजूद नगर पालिका व जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस निर्णय संज्ञान में नहीं लिया गया । इससे नाराज नागरिकों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया है ,जिसमें अपनी समस्याएं और नाराजगी को खुलकर जाहिर किया ! स्थानीय लोगों कहना भारी गर्मी के चलते लोग शाम 6:00 बजे के बाद ही घरों से निकाल पाते हैं और 6:30 से 7:00 के बीच पार्क पहुंचते हैं,ऐसे में 7:00 बजे या अधिकतम 7:15 से 7:30 तक पार्क बंद कर दिया जाता है! जिससे परिवार बच्चों महिलाओं को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता लोगों का आरोप है, पार्क बंद करते समय मौजूद लोगों से गार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है लाइट बंद कर दी जाती है ,जल्दबाजी में बाहर निकाल दिया जाता है, जो बेहद आपत्तिजनक है ! नागरिकों वायरल वीडियो में स्पष्ट कहा है कि शहर का प्रमुख सार्वजनिक मनोरंजन स्थल है टैगोर पार्क जहां लोग अपने परिवार,बच्चे,महिलाएं,बुजुर्गों के साथ गर्मी में कुछ सुकून के पल बिताने आते है,लेकिन वर्तमान समय सीमा और व्यवहार कारण उनका अनुभव बेहद खराब हो रहा है ! उन्होंने मांग की की पार्क का समय कम से कम रात 9:00 बजे तक किया जाए ताकि लोग आराम से समय बिता सके इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं! नागरिकों का कहना है पार्क में पुलिस ग्रस्त और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड की नियमित तैनाती जरूरी है ! ताकि नशाखोरी  असामाजिक तत्व व असामाजिक गतिविधियों और किसी भी अप्रिय घटना पर रोक लगाई जा सके! महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग भी जोर पकड़ रही है जनता का कहना है यदि प्रशासन उनकी जायज मांगों को नजर अंदाज करता रहा तो आक्रोश और बढ़ सकता है! लोगों ने साफ चेतावनी दी है!की पार्क का बदं करने का समय बढ़ाकर सुविधा बेहतर की जाए या इस पार्क का कोई और मतलब नही जाता है उसे बंद कर देना ही बेहतर होगा! नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से अपील कि जल्द से जल्द निर्णय लेते हुए पार्क का समय बढ़ाया और सुरक्षा व्यवस्था को सुधार किया जाए ! उनका मानना है यदि समय सुरक्षा दोनों को संतुलन बनाया गया तो टैगोर पार्क शहर के लिए एक आदर्श और सुरक्षित मनोरंजन स्थल बन सकता है! अब देखना है कि प्रशासन जनता की नाराजगी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो को कितनी गंभीरता से लेता है,और कब तक कोई ठोस कदम उठाता है!

शहडोल से सत्येंद्र कुमार सोनी

Posted on

April 29, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top