ममता गुप्ता जिला छिंदवाड़ा
अमरवाड़ा – शासकीय हाई स्कूल करबडोल एवम घोघरी में मध्यप्रदेश सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं के 9 , कक्षा 9वी के 44 छात्र छात्राओं कुल 53 छात्र छात्राओं को को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। यह योजना शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों के स्कूल पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और यह योजना खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने छात्रों को नियमित स्कूल आने और मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, नितिन तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ,विनोद चौरसिया सुरेश साहू मुकेश सूर्यवंशी निलेश साहू प्रह्लाद सूर्यवंशी अर्पित श्रीवास्तव महामंत्री आशु चाचड़ा, अनुभव परिहार धनपाल शाह विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिनाश दीक्षित, बीआरसी विनोद वर्मा सीईओ जयदेव शर्मा प्राचार्य अजय चौरसिया, अनुराग मिश्रा एवं कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे ।




