उज्जैन पुलिस
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा मादक पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं मशरूका जप्त करने हेतु निर्देषित किया गया हैं।
इसी क्रम में थाना जीवाजीगंज पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रिंग रोड प्रयागेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले रास्ते के पास अवैध गांजा लिए खड़ा है। उक्त मुखबिर सूचना पर थाना जीवाजीगंज पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंची एवं आरोपी को घेराबंदी कर धर–दबोचा, तलाशी में आरोपी से क़रीब 1078gm गांजा बरामद किया गया। बाद आरोपी कालु कुमावत पिता शंकरलाल कुमावत ग्राम सुलियाखेडी भैरुगढ उज्जैन के विरुद्ध अपराध क्र. 254/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरुका :–
आरोपी से क़रीब 1078gm अवैध मादक पदार्थ गांजा क़ीमत करीबन 15,000/–रुपए जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी जीवाजीगंज श्री दीनबंधु सिंह तोमर, उनि. सुरेशचन्द्र देवडा, उनि. अनिल बैरागी, आर. 126 शंकर सिंह एवं आर. 1256 बृजभुषण शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



