जंगल में आगजनी की सूचना पर बनकर्मी आग बुझाने गए। वापसी लौटते समय लक्कड़ चोरों ने किया घायल



(कमल सिंह नमक समिति अध्यक्ष की मिली भगत से हुआ हमला। बड़ा हादसा होने से टला।)
वन विकास निगम बेगमगंज के जंगली क्षेत्र में ग्राम कोकुलपुर क्षेत्र के ट्रैक्टर ट्राली में भरे हुए। इमरती सागौन लक्कड़ चोरों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला किया। जिससे तीन वन विभाग के कर्मचारी घायल हुए। इलाज जारी है।
रायसेन/- जिले में विगत दिवस गुरुवार 04 अप्रैल 2024 को जहां पर आगजनी की खबर सूचना मिलने पर तत्काल वन विकास निगम रेंज रेंजर माया शुक्ला के साथ में वन विभाग के वनपाल आदि टीम आग बुझाने के लिए जंगली क्षेत्र में पहुंची थी। जहां पर वापसी लौटते समय विगत दिवस गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को रात्रि के समय 11:30 बजे बेगमगंज वन विकास निगम क्षेत्र के ग्राम कोकुलपुर जंगली क्षेत्र में सागौन से भरे इमरती लकड़ी को ट्रैक्टर रेड कलर का ट्रॉली सागौन की इमरती लकड़ी से भरी साथ में देखकर। रेंजर माया शुक्ला के साथ वनपाल कर्मचारी आदि लोगों ने पूछताछ की तो। मौजूद वहीं कमल सिंह नामक समिति अध्यक्ष द्वारा मिली भगत के चलते। वन विकास निगम के वन्य कर्मियों पर हमला करवाया गया। जहां पर वन विभाग के तीन वन्य कर्मचारी घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। वही वन विभाग द्वारा नाम दर्ज FIR बेगमगंज के थाने में दर्ज कराई गई है। मामला काफी गंभीर है। विषय जांच का है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यहां पर वन समिति अध्यक्ष की मिली भगत से लक्कड़ चोरों का आतंक फैला हुआ है। प्रतिदिन यहां के जंगल से इमरती सागौन की लकड़ी को वन समिति अध्यक्ष कमल सिंह नामक व्यक्ति की सांठ-गांठ में धडल्ले से कटाई जा रही है। हस्तक्षेप करने पर वन विभाग के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाना हमला करना। सामने आया। अब देखना यह है कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद इन लक्कड़ चोरों दबंगों पर क्या होती है कार्रवाई। जिलेभर में आमजन के बीच जन चर्चा में चर्चा है।
(इनका कहना है। )
आगजनी की खबर जंगल में मिलने पर हम लोगों की टीम आग बुझाने गई थी। जहां पर से वापसी लौटते समय जंगल में लाल कलर का ट्रैक्टर एवं साथ में नीले कलर की ट्राली इमरती सागौन की लकड़ी भरी हुई पूछताछ के दौरान मौके पर वन समिति अध्यक्ष कमल सिंह लोधी लक्कड़ चोरों के साथ में सम्मिलित देखे गए। वन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई जिससे तीन वन्य कर्मचारी घायल हो गए। जिसकी रिपोर्ट नाम दर्ज की गई है।
(वन विकास निगम रेंजर माया शुक्ला बेगमगंज)
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन/ बेगमगंज।



