अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर // विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे ने रामपुर के समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति में सामाजिक समरसता, सद्भावना और भातृत्व भाव की भावना को जागृत करता है। होलिका दहन वास्तव में हमारे समाज से हर प्रकार की बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे ने इस मौके पर रामपुर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।
Views: 112




