pub-1657030687483830

कलेक्टर ने महतारी वंदन योजनांतर्गत फार्म भर रहे शिविर स्थलों का किया निरीक्षण

Posted on

February 9, 2024

by india Khabar 24

लेमरू, नकिया, विमलता में महतारी वंदन योजना एवं पीएम आवास के हितग्राहियों से की चर्चा

एक भी पात्र महिला हितग्राही योजना का लाभ लेने से न रहे वंचितः- कलेक्टर

पीएम आवास निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के दिए निर्देश
अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// जिले के दूरस्थ वनांचलों में महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं में खुशी एवं उत्साह है। योजना का लाभ लेने महिलाएं शिविरो में पहुँचकर आवेदन जमा कर रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड के ग्राम लेमरू, नकिया एवं विमलता में महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं द्वारा किए जा रहे आवेदन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से योजना की प्रतिक्रिया लेते हुए सभी पात्र महिलाओं को आवेदन करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, जनपद पंचायत कोरबा सीईओ श्रीमती इंदिरा भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए, कोई भी पात्र महिला योजना का लाभ लेने से वंचित नहीं होनी चाहिए। इस हेतु सभी पात्र महिलाएं निर्धारित समयावधि में आवेदन अनिवार्य रूप से जमा करें। पंचायत के सरपंच, सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों को महिलाओं को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

’महिलाओं को फॉर्म जमा करने के दौरान, अनिवार्य रूप से पावती करें प्रदान’-
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में महतारी वंदन का फार्म रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन भरने में महिलाओं को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को फार्म भरने में मार्गदर्शन करें एवं इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी प्रदान करें। उन्होंने महिलाओं को आवेदन जमा करने दौरान ही अनिवार्य रूप से पावती प्रदान करने के निर्देश दिए। जिससे उनके पास फॉर्म जमा करने का प्रमाण रहें एवं आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पीएम आवास के हितग्राहियो को आवास निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने के दिए निर्देश –
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ग्राम लेमरू व विमलता में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से भेंटकर आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने प्रथम किश्त की राशि प्राप्त सभी हितग्राहियो को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। मिट्टी के कच्चे मकानों में सर्दी, बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती है। इस हेतु आप सभी पीएम आवास के तहत अपना आवास निर्माण जल्दी प्रारंभ करें। साथ ही द्वितीय, तृतीय किश्त प्राप्त हितग्राहियो से भी शीघ्रता से अपना आवास पूर्ण कराने की बात कही। कलेक्टर ने सरपंच सचिव को नियमित रूप से आवास कार्य का मॉनिटरिंग करने एवं ग्रामीणों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

हितग्राही श्री धर्म सिंह राठिया के पीएम आवास निर्माण का किया अवलोकन –
इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने लेमरू पंचायत में पीएम आवास के हितग्राही श्री धर्म सिंह राठिया के पीएम आवास निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए जारी राशि, मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Posted on

February 9, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top