चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
रीवापार// कांग्रेस के यशस्वी प्रत्याशी फूल सिंह कंवर के जन संपर्क कार्यक्रम का समापन ग्राम रीवापार में अखंड नवधा रामायण के आरती पश्चात हुआ।
कार्यक्रम में प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने जन मानस से जन समर्थन की अपील की,साथ ही साथ ग्रामीणों के द्वारा चैत्र नवधा रामायण की मांग भी स्वीकार की
कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आदरणीय प्रमोद राठौर एवम जिला पंचायत सदस्य सभापति गोदावरी प्रमोद राठौर ने की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त संयुक्त महामंत्री ऋषभ देव राठौर ने मंच संचालन करते हुए जन मानस को इस बात का भरोसा दिलाया कि आपकी हर समस्या की जवाब देही तय होगी और विकास की दिशा में कार्य होगा।।

ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में युवा नेता ने जो पैठ जनता के बीच बनाई है,जनमानस का रुझान भी उसी ओर जाता दिख रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सेविधानसभा प्रभारी रश्मि सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर,जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर,जिला पंचायत सदस्य कमला राठिया,कोरबा जनपद अध्यक्ष हरेश कंवर की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत रीवापार के सरपंच फूल सिंह कंवर एवम 22 महिला समूहों के 230 सदस्यों ने एक साथ सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया।।
कांग्रेस प्रत्याशी ने महिला समूहों की मांग पर भी उन्हें समूह की बैठक हेतु भवन निर्माण का आश्वासन दिया।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शेष नारायण पटेल ने की,ग्राम रीवापार में कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है।।


