pub-1657030687483830

विधायक चक्रधर सिंह सिदार के अथक प्रयास से लैलूंगा के लमडाड एवं तमनार के बर्रा पंचायत को मिला उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24


लैलूंगा(धर्मेन्द्र महंत):-विगत लंबे समय से लैलूंगा ब्लाक के लमड़ाड पंचायत एवं तमनार ब्लाक के बर्रा पंचायत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग हो रही थी जिसे लोकप्रिय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मांग की
वैसे भी काम की स्वीकृत कराने में विधायक चक्रधर सिंह को बहुत ही महारत हासिल है उन्होंने कई कई वर्षों से लंबित मांगों को अपने कार्यकाल में पूरा करने का प्रयास किया है और उनका कहना है कि आगे भी इसी तरह जनहित हितैषी एवं सार्वजनिक मांगों को मैं पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा कोविड महामारी के चलते कुछ काम बाधित हुए हैं जिसको मैं भी स्वीकार करता हूं और आप लोगों से निवेदन करता हूं कि आप लोग पुनः एक बार मुझे सेवा का अवसर दें आपकी जो मांग है उनको मैं पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा उक्त स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने कर दिया है और निर्माण कार्य अति शीघ्र ठेकेदार द्वारा चालू किया जाएगा और मुझे आशा विश्वास है कि बहुत ही जल्द सर्व सुविधा युक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण हो जाएगा और जनता को इसका लाभ मिलेगा दोनों ब्लॉक के ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि एवं आसपास की जनता ने विधायक चक्रधर सिंह का आभार जताया और कहा कि हमें अस्पताल की सुविधा देने के लिए आपको धन्यवाद

Posted on

October 1, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top