pub-1657030687483830

JABALPUR भेड़ाघाट के जंगल में पेड़ पर लटका मिला महिला-पुरुष का शव, जांच में जुटी पुलिस

Posted on

August 2, 2023

by india Khabar 24

 

मध्यप्रदेश

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) के विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट (Bhedaghat) से लगे जंगलों में पेड़ पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नायलॉन की रस्सी से महिला और पुरुष लाशें पेड़ से टंगी हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल, भेड़ाघाट के धुआंधार पुल से बटिया वाली मोड़ के किनारे लगे जंगलों में दोनों ही लाशें नायलॉन की रस्सी से बंधी हुई थी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों के पास आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। जिन्हें भेड़ाघाट पुलिस ने जब्त कर लिया है।

स्थानीय लोगों और आसपास रहने वालों से मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक कौन थे और इस जगह पर कैसे आए और किन हालातों में उनकी लाशें पेड़ पर टंगी है। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

शुरुआती दौर में मृतक की उम्र 60 और महिला की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंची भेड़ाघाट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही।

Posted on

August 2, 2023

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top