रायसेन/-जिले में गत दिवस जहां पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सांची जनपद के ग्राम महुपथरई तथा मेहगांव में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुए। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का आधार बनेगी। योजना के तहत लाड़ली बहनों को हर महीने एक-एक हजार रू की राशि प्रदान की जाएगी। इसी महीने की 10 तारीख को पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए परिजनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने अपने संबोधन में लाड़ली लक्ष्मी योजना। जल जीवन मिशन। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम महुपथरई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्तमान समय में पौधरोपण जरूरी है। सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा भी करें, जिससे की पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ले सके।
राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।



