कोरबा/छत्तीसगढ़
कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरमाल के पास नहर में तैरती हुई एक अज्ञात युवक लाश मिलने से सनसनी फैल गई, स्थानीय पुलिस एवं आपदा मित्रो की मदद से शव को बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल गया। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के मध्य बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच उरगा पुलिस द्वारा की जा रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई हैं।
इंडिया खबर 24 न्यूज़ के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास के साथ बिलासपुर संभागीय हेड कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
Views: 123



