शाहपुरा चरगवां जबलपुर
तहसील शाहपुरा के चरगवां क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या बढ़ती जा रही है बिना डिग्री के यहां डॉक्टर भोले भाले लोगों को हरी पीली गोलियां देकर खिलवाड़ कर रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों की संख्या बढ़ती जा रही है उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के बजाय और भी विस्तार हो रहा है ग्रामीण मैं बिना डिग्री धारक झोलाछाप डॉक्टर पोलियो कैंसर किडनी लकवे का इलाज करने का दावा कर मरीजों को ठग रहे हैं इन चिकित्सकों की सारी दवा एलोपैथिक पद्धति से होती हैं लेकिन डिग्री के नाम पर कुछ भी नहीं रहता है मरीजों से दवा इलाज के नाम पर भारी-भरकम रकम वसूलने के बाद नाकाम होने पर दूसरे चिकित्सक का पता बताने वाले इन नीम हकीम के खिलाफ कब कार्रवाई होगी शिकायतें होती है ठंडे बस्ते में चली जाती हैं यही कारण है कि क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल फैला हुआ है



