उज्जैन मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात बजकर तीन मिनट पर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान कलावे से बना शिवलिंग कवर से बाहर निकाला गया। ये महाकाल लोक का प्रतीक स्वरूप माना गया था। रक्षासूत्र से बने 16 फीट ऊंचे शिवलिंग के अनावरण के साथ लोकार्पण हुआ है। इसके बाद पीएम मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहन से महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया। वे महाकाल लोक की भव्यता का दर्शन कर रहे हैं। यहां से वे कार्तिक मेला ग्राउंड में होने वाली जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण के बाद महाकाल लोक का मुआयना किया। शिवराज सिंह चौहान उनके साथ इलेक्ट्रिक वाहन में सवार थे, वे उन्हें महाकाल लोक की जानकारी देते चल रहे थे। महाकाल लोक में बने मंडपम में देशभर से 750 कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इनके बीच से मोदी-शिवराज गुजर रहे हैं।
Views: 64



