
मड़वारानी कोरबा
मड़वारानी/ गुरुवार को नवरात्रि के चौथे दिन विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत अपनी पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ मड़वारानी में स्थित मां मड़वारानी के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां मड़वारानी का दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
बता दें कि विधानसभा का अध्यक्ष नवरात्र पर देवी दर्शन कर क्षेत्र के लोगों के लिए खुशहाली की कामना करते हैं। इस कड़ी में वे आज सुबह मड़वारानी पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इसी मौके पर सांसद ज्योत्सना महंत, सूरज महंत, हरीश परसाई, किरण चौरसिया, थाना उरगा सनत सोनवानी एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास उपस्थित रहे।
इंडिया खबर24 के सहयोगी कैमरामैन चित्रलेखा श्रीवास की खास रिपोर्ट
Views: 119




