
विदिशा मध्य प्रदेश
विदिशा : जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव की मदद मुहैया कराई जा रही है कलेक्टर उमाशंकर भार्गव की पहल पर व्यापारियों सामाजिक संगठनों उद्योगपतियों के द्वारा निस्वार्थ भाव से सामग्रियां प्रदाय की जा रही हैं प्राप्त होने वाली सामग्री का वितरण बाढ़ पीड़ितों को उनके घर पहुंचकर किया जा रहा है सागर सांसद राजबहादुर सिंह कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने आज संयुक्त रूप से कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया प्रवास के दौरान बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक सामग्री इन सब के द्वारा मौके पर प्रदाय की गई है बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को वस्त्र भी प्रदाय किए गए हैं कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि इस संकट में वे अपने आप को अकेला ना समझें प्रदेश के मुख्यमंत्री हर बाढ़ पीड़ित के दुख दर्द से वाजिब हैं उन्होंने प्रदेश के सभी विधायकों, सांसदों के साथ-साथ कलेक्टरों से कहा है कि वे हर बाढ़ पीड़ित ग्रामों में पहुंचकर उनकी समस्या ही ना सुने बल्कि मौके पर निदान कराने की कारगर पहल भी करें बाढ़ पीड़ितों के लिए जो भी संभव होगा वह पूरा किया जाएगा सागर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रकोप पर नियंत्रण नहीं होता है बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब हर संभव की मदद चहुंओर से हो रही है बाढ़ प्रभावितों का जनजीवन सामान्य कैसे हो इस ओर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं विदिशा कलेक्टर भार्गव ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त कराया की जैसे-जैसे सर्वे होता जा रहा है ठीक वैसे-वैसे राहत राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई जा रही है उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सर्वे दलों को जो भी नुकसान हुआ है कि पूरी जानकारी जरूर दें उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, पेयजल स्रोतों के शुद्धीकरण और साफ-सफाई पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रथम चरण में इन कार्यों का संपादन किया जा रहा है इसके समानांतर क्षतिग्रस्त हुई पुल पुलिया के मरम्मत कार्य किए जाएंगे सांसद विधायक एवं कलेक्टर द्वारा आज विदिशा जिले में बाढ़ से प्रभावित जिन गांवों का दौरा किया है उनमें कुरवाई विकासखण्ड के कोठा सिराबलि के अलावा बासौदा विकासखण्ड के खेजड़ा सतपाड़ा एवं ग्राम बोथी जागीर में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है
विदिशा जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट


