
रीवा मध्यप्रदेश
सरकार की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होंगे जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष – डॉ. अजय सिंहहाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद आज रीवा जिले के 5 जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस विषय में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ‘छोटू’ ने बताया कि आज रीवा जिला के अन्तर्गत 5 जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिनमें रीवा, रायपुर कर्चुलियान, मऊगंज, हनुमना एवं नईग़ढ़ी में निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें 4 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। रीवा में अध्यक्ष पर संगीता यादव, रायपुर कर्चुलियान में सुमन साकेत, मऊगंज में नीलम सिंह तथा नईगढी में ममता तिवारी विजयी हुई। निर्वाचित होने के पश्चात रीवा जनपद के अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव तथा उपाध्यक्ष सुनीता द्विवेदी अपने हजारों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. अजय िंसंह तथा सेमरिया विधायक के. पी. त्रिपाठी का आभार व्यक्त करने भाजपा कार्यालय अटल कुंज पहुंचे, जहां उनका अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआ। अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में म0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक जीतेन्द्र लिटोरिया रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, सेमरिया विधायक के. पी. त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों को बधाई देते कहा कि निश्चित ही आप सब की जीत भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में किये जा रहे विकास उन्मुखी कार्य में मील का पत्थर साबित होंगें। आप सब भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ तथा निष्ठावान कार्यकर्ता है। आप सब मिलकर जनपद पंचायत में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को सकार करेंगे तथा विकास की एक नई इबारत लिखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित म0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक जीतेन्द्र लिटोरिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी रीवा जिले की 4 जनपद पंचायतों में जीत का परचम फहराया है जो निश्चित तौर पर विकास की जीत है। आप सबके सामने हम यह पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते है कि आप सबने मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए जीत हासिल की है, जिसमें आप सब बधाई के पात्र है तथा आप सबसे यह आशा है कि अपने क्षेत्र में विकास की एक नई परिभाषा लिखने का कार्य आप सब करेंगे। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेमरिया विधायक के. पी. त्रिपाठी ने कहा कि आज जो भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हम सबको जो जनमत मिला है उसका सम्मान करते हुए आमजन की समस्याओं को हर सम्भव दूर करने का प्रयास करेंगें। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाकार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ‘छोटू’ वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा, सोनल शर्मा, दयानन्द तिवारी बनकुइंया मण्डल अध्यक्ष मनीषचन्द्र शुक्ला, सत्यनारायण पटेल, मनोज पाण्डेय, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।





