pub-1657030687483830

शासकीय कार्यालयों को अन्यत्र स्थानांतरित करना जबलपुर के विकास में बाधक

Posted on

June 18, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर = शासकीय कार्यालयों का भोपाल जाना जबलपुर के विकास में बाधक मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि जबलपुर में सभी शासकीय कार्यालय जबलपुर की शान हैं धरोहर हैं यदि एक भी शासकीय कार्यालय का हेड ऑफिस उठकर भोपाल जाता है तो ये जबलपुर की उपेक्षा है और जबलपुर के विकास में बाधक है इस बात का विशेष ध्यान , जनप्रतिनिधियों, कार्यालय प्रमुखों और कर्मचारी संघो को रखना होगा और जब कभी भी इस प्रकार के आदेश जारी किये जाते हैं तो इस बात का विरोध तुरंत संघ महेन्द्र के माध्यम से और सभी कार्यालय प्रमुखों और कर्मचारियों की आवाज के साथ ही जन प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। क्योंकि एक भी शासकीय कार्यालयों का हेड ऑफिस / मुख्यालयों का जबलपुर से उठ कर भोपाल जाना जबलपुर की उपेक्षा तो है ही साथ ही शान के खिलाफ है। जिसका पुर जोर विरोध किया जाएगा। संघ ने आगे बताया कि हमेशा से ही शासन की ये मंषा रही है कि जबलपुर के जो भी कार्यालयों की अपनी एक अलग पहचान है जो जबलपुर की शानदार धरोहर है उन्हें हमेशा से ही भोपाल या अन्य जिलों में ले जाने की मंषा रही है या योजना रही है। जबलपुर से एक भी कार्यालय / मुख्यालय या उसके अनुभागों को टुकड़े-टुकड़े में भोपाल या

अन्यत्र ले जाया जाता है तो यह सीधे सीधे जबलपुर की उपेझा है। साथ ही कुछ प्रमुख कार्यालयों हेड ऑफिसो को स्थानांतरित करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है जो कि अनुचित है साथ ही कुछ कार्यालयों के हेड ऑफिस जबलपुर में होने के बावजूद उनका संचालन भोपाल में बैठे अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है यही वजह है कि बाद में इन कार्यालयों को भोपाल स्थानांतरित करने की बात की जाती है। संघ के जिलाध्यक्ष- रॉबर्ट मार्टिन, हेमन्त ठाकरे, शहीर मुमताज़, सुनील झारिया, विनय रामजे, उमेष ठाकुर, रवि जैन, एस.एन. शर्मा, निलेष पटेल, आर. पी. खनाल, मनोज मेटकर, प्रधान, अषोक परस्ते, एस. बी. रजक, भागीलाल वर्मन, ए. जोसफ, अनूप डाहट, सुनील झारिया, उमेष ठाकुर, रवि जैन, डी. आर. बेलवंषी, नीलेष खरे, योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, राजू डहरिया, अनूप सिंह मरकाम, मुन्नालाल कतिया, राजकुमार यादव, विनोद सिंह, अजय मिश्रा, आषाराम झारिया, गोपीषाह, रऊफ खान, राजेष सहारिया, शरीफ अंसारी, वसुमुद्दीन, रामकुमार कतिया समर सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह आदि ने मुख्य मंत्री महोद्य से मांग की है कि जबलपुर के किसी भी कार्यालयों के मुख्यालय या उनके अनुभागों को जबलपुर से स्थानांतरित न किया जाए एवं जो मुख्यालय एन केन प्रकारेण स्थानांतरित किये गये है उन्हे जबलपुर वापस स्थापित किया जाए।

Posted on

June 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top