
सिवनी
म.प्र.राज्य आनंद संस्थान एवं कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अल्पविराम शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जारी कार्यक्रमानुसार बुधवार 18 मई को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों के लिए जिला पंचायत कार्यालय सिवनी में अल्पविराम शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 19 मई को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर सिवनी में, 20 मई को वन विभाग के कर्मचारियों के लिए वन विभाग ट्रेनिंग सेंटर सिवनी, 21 मई को कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए मिशन हॉल सिवनी, 7 जून को नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए मानस भवन सिवनी, 8 जून को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी / कर्मचारियों के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय सिवनी में तथा 9 जून को पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों के पुलिस कंट्रोल रूम में अल्पविराम शिविर राज्य आनंद संस्थान के रिसोर्स पर्शन की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी की उपस्थिति कार्य दिवस मानी जाएगी।


